Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दो महीना शट डाउन नहीं लेगा डीवीसी,  देगा 215 मेगावाट बिजली

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad). लोडशेडिंग कम करने और मेंटेनेंस वर्क में समन्वय बनाने के उद्देश्य से डीवीसी और जेबीवीएनएल के अधिकारियों की बैठक 18 अप्रैल को मिश्रित भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता बिजली जीएम हरेंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक में डीवीसी के चीफ इंजीनियर अभिजीत चक्रवर्ती ने आश्वासन दिया कि अब अगले दो माह तक डीवीसी शटडाउन नहीं लेगा. मेंटेनेंस को लेकर शटडाउन की जानकारी एक दिन पहले देगा. उन्होंने कहा कि डीवीसी के पास बिजली की कोई कमी नहीं है. जेबीवीएनएल जितनी बिजली मांगेगा, डीवीसी उपलब्ध कराएगा.

    बिजली संकट पर दोनों विभाग गंभीर

बता दें कि बैठक में बढ़ती गर्मी को देखते हुए अप्रैल के बचे दिन, मई और जून में शटडाउन से परहेज करने पर दोनों पक्ष राजी हो गए. डीवीसी गर्मी के पूरे मौसम में 190 मेगावाट की जगह 215 मेगावाट बिजली जेबीवीएनएल को उपलब्ध कराएगा. डीवीसी ने गर्मी में फुल पावर में बिजली देने का भी आश्वासन दिया.

   मेंटेनेंस के बहाने पावर बंद करने पर पूछे सवाल

जेबीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने डीवीसी धनबाद के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार दास से 5- 6 दिन पूर्व मेंटेनेंस के नाम पर पीएमसीएच सबस्टेशन में शटडाउन पर सवाल उठाया. 18 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक लिए गए शट डाउन पर भी सवाल उठाया. जवाब में डीवीसी के अधिकारी ने ब्रेक डाउन की शिकायत की. दोनों पक्षों के बीच बक-झक भी हुई. आधी रात को भी ब्रेक डाउन होने पर टीम भेजने पर दोनों पक्ष तैयार हुए.

 बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में बिजली जीएम हरेंद्र कुमार सिंह के अलावा अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप, कार्यपालक अभियंता धनबाद शिवेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता चास एस बी तिवारी, डीवीसी के चीफ इंजीनियर मैथन अभिजीत चक्रवर्ती, अधीक्षण अभियंता पुटकी सुधीर कुमार दास, कार्यपालक अभियंता आशीष आनंद, वरीय मंडल अधिकारी सत्येंद्र कुमार साहू, जितेंद्र चौधरी धर्मवीर कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही