Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा, कुमारधुबी व मैथन के छोटे उद्योगों को अब डायरेक्ट बिजली देगा डीवीसी

Advertisement
Advertisement
झारखंड रिफैक्ट्री मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन की मांगों को डीवीसी चेयरमैन ने स्वीकारा Maithon : चिरकुंडा, कुमारधुबी व मैथन क्षेत्र के छोटे उद्योगों को अब डीवीसी डायरेक्ट बिजली आपूर्ति करेगा. इस खबर से स्थानीय उद्योगपतियों में खुशी की लहर है. इस मामले को लेकर झारखंड रिफैक्ट्री मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने 24 जुलाई सोमवार को डीवीसी मुख्यालय, कोलकाता में चेयरमैन रामनरेश सिंह से मुलाकात की और अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा. उन्हें नया कनेक्शन लेने में आ रही बाधा से भी अवगत कराया गया. प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन श्री सिंह से चिरकुंडा-कुमारधुबी क्षेत्र में 440 केवी की आपूर्ति की शुरुआत करने का अनुरोध किया. चेयरमैन से नये उपभोक्ताओं का कनेक्शन का उद्घाटन करने का भी अनुरोध किया गया, जिसे चेयरमैन श्री सिंह ने स्वीकार कर लिया. प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के महासचिव सुशील गढ्याण, संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, बजरंग जालान, प्रमोद अग्रवाल एवं उमंग अग्रवाल थे. भेंटवार्ता की जानकारी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह ने दी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-encroachment-is-not-removed-from-the-pond-we-will-commit-mass-self-immolation/">धनबाद

: तालाब से कब्ज़ा नहीं हटा तो करेंगे सामूहिक आत्मदाह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही