Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी के नये चेयरमैन मैथन पहुंचे, अधिकारियों संग की बैठक समेत 3 खबरें एक साथ पढ़ें

 
Maithon : डीवीसी के नए चेयरमैन एस सुरेश कुमार ने शनिवार को पहली बार मैथन परियोजना का दौरा किया. उनके साथ वरिष्ठ महाप्रबंधक (यांत्रिक) सुभाष सिंह भी थे. मैथन परियोजना के कार्यपालक निदेशक सह परियोजना प्रधान अंजनी कुमार दुबे ने कैंप हाउस में दोनों अधिकारियों का स्वागत किया. सीआईएसएफ के जवानों ने चेयरमैन को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया. चेयनमैन कुमार ने मैथन परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली उत्पादन, डैम की सुरक्षा, कर्मियों की समस्या आदि मुद्दों पर जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इससे पहले डीवीसी प्रशासनिक भवन के एचपी सभागार में उन्हें एमआरओ विभाग की ओर से हाइड्रोलॉजी से संबंधित बाढ़ पूर्वानुमान व अन्य पहलुओं की जानकारी दी गई. चेरमैन ने कैंप हाउस में पौधरोपण किया, फिर मैथन डैम गए और फ्लावर गार्डन का निरीक्षण किया.

निरसा के नए एसडीपीओ रजत बाखला ने पदभार संभाला

Maithon : निरसा अनुमंडल के नवनियुक्त एसीडीपीओ रजत माणिक बाखला ने शनिवार को मैथन स्थित कार्यालय में पदभार संभाला. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि निरसा क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना और अवैध कारोबार पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता होगी. पुलिस-पब्लिक रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे. मौके पर चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, निरसा थाना प्रभारी दिलिप यादव, मैथन ओपी प्रभारी रजनीश कुमार, कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप यादव, कालुबथान ओपी प्रभारी अभय कुमार आदि ने बाखला को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया.

गैर आबाद जमीन पर फिर कब्जा का प्रयास, पुलिस ने रोका

Maithon : प्राथमिक विद्यालय एग्यारकुण्ड मुंडापाड़ा के पास गैर आबाद जमीन पर दूसरे दिन शनिवार को भी भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा का प्रयास किया गया. 138 खाते की उक्त जमीन की ट्रैक्टर से भराई की जा रही थी. स्थानीय लोगों की सूचना पर गलफरबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और काम रोकवा दिया. पुलिस ने जमीन पर दावा करने वाले दोनों पक्षों को कागजात के साथ ओपी बुलाया है. इधर, भाजपा नेता प्रधान सोरेन सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद धौड़ा के लोग काफी गुस्से में हैं. शुक्रवार की देर शाम लोगों ने श्रीराम बारी की चाय दुकान की बांस बल्ली को उखाड़ कर फेंक दिया। काफी हंगामा भी किया. ज्ञात हो कि सीआई की जांच रिपोर्ट के अनुसार उक्त जमीन गैर आबाद खाते की है, जिसमें गरीब आदिवासी श्रीराम बारी को सीओ ने 3.5 डिसमिल जमीन आवंटित की है. दूसरे पक्ष ने उक्त जमीन पर अपना दावा किया है. उक्त प्लाट पर प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र व क्लब है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-a-young-man-recovered-from-a-field-in-bengabad-he-had-returned-from-kolkata-2-days-ago-after-working-as-a-laborer/">गिरिडीह

: बेंगाबाद में युवक का शव खेत से बरामद, 2 दिन पहले कोलकाता से मजदूरी कर लौटा था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही