Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : द्वारिका मेमोरियल ने रोमांचक मुकाबले में डीएवी कोयलानगर को 2 रन से हराया

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के डिगवाडीह स्टेडियम में 28 अप्रैल को वीणा मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. पहला मैच डीएवी कोयलानगर व द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में द्वारिका मेमोरियल की टीम ने डीएवी कोयलानगर को 2 रन से हराया. द्वारिका मेमोरियल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 143 रन बनाए. जवावी पारी खेलने उतरी डीएवी कोयला नगर की टीम 33.5 ओवर में 141 रन पर आउट हो गई. शानदार 42 रन बनाने व विरोधी टीम के एक खिलाड़ी को आउट करने वाले द्वारिका मेमोरियल के सिद्धार्थ सिन्हा मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. मैच जीतने पर द्वारिका मेमोरियल के प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने खेल शिक्षक अभिमन्यु कुमार व टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. साथ ही टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए शुभकामनाएं भी दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-honored-mining-officials-on-settlement-of-balughat/">धनबाद

: बालूघाट की बंदोबस्ती होने पर ग्रामीणों ने खनन अधिकारियों को किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही