Search

 
 
 

धनबाद : मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में DYFI ने फूंका प्रबंधन का पुतला

 
Dhanbad : बीसीसीएल बस्तकोला एरिया में मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में डीवाईएफआई ने 3 अगस्त को बीसीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन व ठेकेदार का पुतला दहन किया. सीकेडब्ल्यू साइडिंग को बंद करने के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रबंधन के निर्देश पर पिछले दिनों मासस के जिला अध्यक्ष बिंदा पासवान और बीसीकेयू के सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज  कर गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके विरोध में भारत की जनवादी नौजवान सभा की धनबाद जिला कमेटी के बैनर तले स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के कार्यकर्ताऔं ने बुधवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक तक रैली निकाली. चौक पर पहुंचकर कर पुतला दहन किया.  साइडिंग बंद होने से वहां कार्यरत 246 मजदूरों को रोजगार देने और गिरफ्तार मजदूर नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की. डीवाईएफआई के जिला सचिव नौशाद अंसारी ने कहा कि मजदूर आंदोलन को कुचलने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन और स्थानीय ठेकेदार असंवैधानिक तरीका अपना रहे हैं. वाम मर्चा इसे सफल नहीं होने देगा.  मजदूरों की लड़ाई जारी रहेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/4-nominated-for-the-post-of-president-of-dhanbad-district-marwari-conference/">धनबाद

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए 4 ने किया नामांकन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही