Search

 
 
 

धनबाद : DYFI ने सिंदरी में फूंका डीनोबिली स्‍कूल के प्राचार्य व प्रबंधन का पुतला

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-youth-should-take-a-pledge-to-follow-the-principles-of-shyama-prasad-mookerjee-pn-singh/">(Dhanbad)

जिले के सिंदरी स्थित डीनोबिली स्‍कूल के छात्र अस्मित आकाश की क्‍लास रूम में मौत मामले में स्‍कूल प्रबंधन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इससे गुस्‍साए एडवा व डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने 23 जून को सिंदरी के शहरपुरा स्थित भुंजा मोड़ पर डीनोबिली स्कूल सिंदरी के प्रिंसिपल व प्रबंधन का पुतला दहन किया. भ्रष्ट प्रबंधन होश में आओ, प्रिंसिपल मुर्दाबाद के नारे से वातावरण गूंजित था. इससे पहले अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की जिला अध्यक्ष उपासी महताइन अस्मित आकाश के रांगामाटी स्थित आवास पर पहुंचकर अस्मित के माता-पिता से मुलाकात की. उन्‍होंने घटना की पूरी जानकारी ली. महताइन ने कहा कि घटना के तीन माह बीतने के बाद भी दोषियों को गिरफ्तार नहीं करना पुलिस की विफलता है. स्कूल प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है. उन्‍होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं की गई, तो महिलाओं को गोलबंद कर आंदोलन छेड़ा जाएगा. इसके बाद एडवा की जिला अध्यक्ष महताइन और भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के जिला अध्यक्ष विश्वजीत महतो ने बैठक कर छात्र की मौत के लिए डीनोबिली स्कूल, सिंदरी प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया. यहां से कार्यकर्ताओं का हुजूम शहरपुरा के भुंजा मोड़ पहुंचा और पुतला दहन किया. मौके पर गीता मोदक, मृदुला पुईतांडी, समिला कुमारी, कौशल्या देवी, तरूणी देवी, बासुमति स्वैन, कैलाश महतो, मो. शमीम, रामलायक राम, रामप्रसाद मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/lean-manufacturing-system-should-be-implemented-in-the-hardcoke-industries-of-dhanbad-rajeev-sharma/">धनबाद

के हार्डकोक उद्योगों में लीन मैन्‍युफैक्‍चरिंग सि‍स्‍टम लागू हो- राजीव शर्मा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही