Search

 
 
 

धनबाद: डीवाईएफआई ने पत्रकार गौरी लंकेश का पांचवां शहादत दिवस मनाया

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) एवं जनवादी महिला समिति सिंदरी शाखा कमेटी की ओर से सोमवार 5 सितंबर को गोशाला बाजार स्थित कार्यालय में पत्रकार, लेखिका गौरी लंकेश को पांचवें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. डीवाईएफआई के जिला अध्यक्ष विश्वजीत महतो ने कहा कि बेंगलुरु से प्रकाशित होने वाली कन्नड़ सप्ताहिक पत्रिका लंकेश, की संपादक गौरी लंकेश कन्नड़ भाषा की क्रांतिकारी, निर्भीक पत्रकार व जनवादी लेखिका थी. वह सरकार एवं व्यवस्था से पीड़ित लोगों की पीड़ा अपनी पत्रिका के जरिए उजागर करती थी. इसी कारण कट्टरपंथियों ने 5 सितंबर 2017 को उनकी हत्या कर दी. डीवाईएफआई सिंदरी शाखा सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि गौरी लंकेश की शहादत बेकार नहीं जाएगी. उनके कीर्ति को भुलाया नहीं जा सकता. सभा की अध्यक्षता राम लायक राम ने की तथा डीवाईएफआई के पूर्व जिला अध्यक्ष गौतम प्रसाद, आनन्द मंडल, जनवादी महिला समिति की रीना कुमारी, नंदिनी शर्मा, आदिति शर्मा, सीता देवी, हर्ष शर्मा, अलीशा, दीपक बनर्जी, मन्नू गिरी, शिबु राय, राम प्रसाद मंडल आदि ने श्रद्धांजलि दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही