Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सुबह-सवेरे टीम ने की मुख्यमंत्री से पार्क खोलने की अपील

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: सुबह-सवेरे संस्था की टीम ने सोमवार 21 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ताको ट्वीट कर शहर के पार्को को खोलने की अपील की है. टीम के आनंद चौरसिया ने बताया कि कोरोना काल में सारे पार्क सरकारी निर्देशानुसार बंद हो गए थे, लेकिन कोरोना की रफ्तार थमने के बाद भी सरकार पार्क खोलने में दिलचस्पी नहीं ले रही है. पार्क बंद होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. खासकर महिलाएं और बुजुर्ग घर में रहकर अनफिट महसूस कर रहे हैं. कोयलांचल में ज्यादातर लोग शुगर, टीबी एवं अन्य बीमारी से ग्रसित हैं. मॉर्निंग वॉक और योगा से लोगों को काफी राहत मिलती है. इसलिए मुख्यमंत्री से गुजारिश है कि कोयलांचल वासियों के दर्द को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पार्क खुलवाने का आदेश जारी करें. मौके पर टीम के जावेद खान, नायब अली, मनोज यादव, गौरव सिंह, रमन सिंह मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-teach-bangla-in-government-schools-otherwise-there-will-be-agitation-bengu-thakur/">धनबाद

: सरकारी स्कूलों में बांग्ला पढ़ाओ, वरना होगा आंदोलन : बेंगू ठाकुर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही