Search

 
 
 

धनबाद : ईजी मनी कमाना ही अपराध की जड़, शहर में जल्द लगेगा अपराध पर लगाम : सिटी एसपी

 
व्यवसायी वर्ग के साथ झरिया थाना में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
Jharia : झरिया थाना परिसर में गुरुवार 21 सितंबर की शाम झरिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में बैठक हुई.  बैठक में सिटी एसपी अजित कुमार व सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार मौजूद रहे. थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने सिटी एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. व्यपारियो ने सिटी एसपी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. बैठक के दौरान ट्रैफिक जाम, रंगदारी, सड़क पर घूम रहे मनचलों व शराबियों के आतंक से त्रस्त लोगों की कई परेशानियों से अवगत कराया गया. झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि विधि-व्यस्था बनाए रखने के लिए आठ टाइगर जवानों की तैनाती की गई है. सड़क जाम को लेकर व्यपारियों से दुकानों के बाहर सड़क का अतिक्रमण नही करने की विनती की गई. साथ ही ऑटो चालकों को लक्षमनिया मोड़ तक सीमित करने की बात कही. [caption id="attachment_764330" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CITY-SP-BAITHAK-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> व्यापारियों के साथ बैठक में शामिल सिटी एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी[/caption] सिटी एसपी अजित कुमार ने व्यपारियो को भयमुक्त वातावरण देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिला में सक्रिय गैंग को जल्द ही नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा. मोबाइल पर धमकियां मिलती है तो बेख़ौफ़ होकर पुलिस को बताइए. उन्होंने कहा कि ईजी मनी कमाना ही अपराध की जड़ है. बैठक में मुख्य रूप से दवा व्यवसायी संघ के ललित अग्रवाल, सोना चांदी व्यवसायी संघ से रघुवीर गोयल, झरिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अमित साहू, मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के राजकुमार अग्रवाल, अरुण साव, अनूप साव, सत्यनारायण भुजगडिया, राकेश गुप्ता, विक्की अग्रवाल, देवी साव, अब्दुल कादिर समेत कई व्यापारी मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-talks-lasted-for-8-hours-then-the-dependent-of-the-washerman-got-provisional-employment/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 8 घंटे चली वार्ता, फिर मिला वाशरी कर्मी के आश्रित को प्रोविजनल नियोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही