Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मशीनीकरण व औद्योगीकरण की वजह से पृथ्वी खतरे में : सरयू राय

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आईआईटी-आईएसएम के पेनमेन हॉल में डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग और भारतीय जनतंत्र मोर्चा द्वारा वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर "इन्वेस्ट इन आवर प्लानेट थ्रू सस्टेनेबल लिविंग प्रैक्टिसेज" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि वर्ष 1970 से पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है. विकास की वजह से पर्यावरण को क्षति हो रही है. इस क्षति को नियंत्रित करने के लिए में लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से पृथ्वी दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई थी. वर्तमान में विकास कार्यों, मशीनीकरण और औद्योगिकरण की वजह से पृथ्वी खतरे में आ गई है. कार्बन उत्सर्जन बढ़ गया है. ओजोन परत भी खतरे में है. ऐसे में इस दिवस की प्रासंगिकता बढ़ गई है. आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर राजीव शेखर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है. पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे पर भी चर्चा की गई. कार्यक्रम में आईआईटी आईएसएम के उप निदेशक प्रोफ़ेसर धीरज कुमार, वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत सिंह भाजपा नेता अरुण राय समेत सिंफर के वैज्ञानिकों के अलावा जिले के अनेक लोग मौजूद थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही