Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में तेज आवाज के साथ भू-धंसान, पांच घर जमींदोज, मची अफरा-तफरी

 
Katras (Dhanbad) :  जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित लकडका 9 नंबर इलाके में दूसरे दिन भी तेज आवाज के साथ भू-धंसान हुआ. जिसमें पांच घर जमींदोज हो गये. दो घरों के सारे सामान जमीन में समा गये. जबकि समय रहते एक घर के लोगों ने सारे सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उनको कम नुकसान हुआ. जमींदोज स्थल में दबे सामानों को भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. इधर बीसीसीएल ने जमींदोज स्थली की भरायी कार्य शुरू कर दी है. बता दें कि घटना में मुन्ना पासी, प्राइवेट शिक्षक राजेश पासी, मांझी पासी, राजेश भारती और रमाकांत भारती के घर जमींदोज हुए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/d65cd70d-1c25-4583-a49e-f343bdd09eb6.jpeg"

alt="" width="1280" height="576" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/fd3222a1-fd33-45b7-b588-afaa537fb2ab.jpeg"

alt="" width="1280" height="576" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/85bf4ccf-7978-40d4-a99a-37a61cd714cc.jpeg"

alt="" width="1280" height="576" />

एक दिन पहले भी तीन घर और एक गोदाम हुए थे जमींदोज

बता दें कि लकडका 9 नंबर इलाके में सोमवार को भी भू-धंसानके बाद तीन घर और एक गोदाम जमींदोज हो गये थे. करीब 12 बकरियों की भी मौत हो गयी. घटनास्थल पर करीब 40 फीट चौड़ा 15 फीट गहरा गोफ बन गया था. ग्रामीणों ने बताया था कि सुबह अचानक जमीन के अंदर से जोरदार आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते घर की जमीन गर्म होने लगी. अनहोनी की आशंका से सभी लोग आनन-फानन में घरों से बाहर निकल गये. कुछ ही देर बाद एक-एक कर तीन घर जमींदोज हो गये. आवासों में रखे सारा सामान भी जमीन के नीचे समा गये. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही