Search

 
 
 

धनबाद: पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन धनबाद की ओर से 9 जुलाई को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. रेलवे के महिला कर्मचारी व उनके बच्चों के लिए रेलवे ऑडिटोरियम धनबाद में किया गया. इसका आयोजन महिला कल्याण संगठन धनबाद की अध्यक्ष पूजा बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया. शिविर में 70 रेलवे महिला कर्मचारी और उनके बच्चों के ब्लड शुगर, बीपी की जांच की गई और डायटिसियन द्वारा खानपान से संबंधित जानकारी दी गई. साथ में नवजात शिशुओं के सही भरन पोषण, खान-पान के बारे में भी बताया गया.. शिविर को सफल बनाने में मंडल रेल अस्पताल के डॉ ए एम तोपनो, डॉ कुमार मृगेश और एशियन द्वारका दास जालान के सुपर स्पेशयिलिटी हॉस्पिटल से डॉ राधिका मोहन गायकनोलॉजिस्ट, डॉ अभिषेक शुक्ला पीडिएटीशियान,  डॉअनुराधा कुमारी डाइटिशियन व अन्य ने योगदान दिया. संचालन एसीएमएस डा आद्या ने किया. महिला कल्याण संगठन की प्राची झा, बिन्दु चौधरी सहित सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही