Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चांदनी कुमारी इंटर साइंस में बनी पूर्वी टुंडी प्रखंड टॉपर

Tundi: पूर्वी टुंडी प्रखंड रामपुर पंचायत के गेठीबेड़ा गांव, टोला खैरटांड़ निवासी सुभाष रजक की पुत्री चांदनी कुमारी ने इंटर साइंस में धनबाद जिले में चौथे स्थान तथा पूरे प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. चांदनी के पिता प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक तथा माताएं गृहिणी है. बेटी की इस कामयाबी पर घर में हर्ष का माहौल है. चांदनी ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिक्षकों के साथ सारथी देवी गर्ल्स हॉस्टल कपूरिया के सचिव को दिया है. वह जेईई की तैयारी कर इंजीनियर बनना चाहती है. पिता का कहना है कि चाहे बेटा हो या बेटी सबको अपना भविष्य संवारने का पूरा मौका मिलना चाहिए. वह कहते हैं कि बच्चों पर कभी पढ़ाई का दबाव ना बनाएं, बल्कि उन्हें समझाएं कि वह अपना काम मेहनत एवं इमानदारी पूर्वक करें तो परिणाम हमेशा अच्छा आएगा. उसकी कायायाबी को देखते हुए ग्रामीणों में भी हर्ष है. सभी ने बेटी को शुभकाना और आशीर्वाद दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही