Search

 
 
 

धनबाद: डीआरएम के साथ बैठक में ईसीकेआरयू ने लगाई मांगों की झड़ी

 

चिकित्सा व विद्युत संबंधित समस्याओं पर हुई चर्चा, परेशानियों का भी हुआ जिक्र

Dhanbad : डीआरएम धनबाद के साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 20 जुलाई की बैठक कई समस्याओं पर गंबीर चर्चा हुई. बैठक मंडल रेल प्रबंधक सभागार में हुई. अध्यक्षता खुद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने की व संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने किया. समन्वय मंडल कार्मिक अधिकारी आर आर लकड़ा ने किया. यूनियन पक्ष का नेतृत्व अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल पी एन एम इंचार्ज मो जियाउद्दीन ने किया. बैठक में यूनियन ने कई समस्याओं और परेशानियों को गंभीरता से उठाया.

लंबित मामलों का करें समाधान

ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो जियाउद्दीन ने कहा कि बहुत से मामलों का निपटारा फंड की कमी के कारण नहीं हो पा रहा है. परंतु जिनका निराकरण बिना फंड के भी हो सकता है, उन मुद्दों पर गंभीरता से प्रयास होना चाहिए

 गोमो कॉलोनी में बिजली आपूर्ति व्यवस्थित करने की मांग

यूनियन ने गोमो कॉलोनी में बिजली आपूर्ति व्यवस्थित करने, पाथरडीह मार्शलिंग यार्ड में मास्ट लाइट लगाने, धनबाद, गोमो, पाथरडीह रेलवे कॉलोनियों की स्ट्रीट लाइट को ठीक करने की मांग की. .

धनबाद अस्पताल में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराएं

उन्होंने कहा कि धनबाद अस्पताल में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध, लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे रेलकर्मियों के मामले का जल्द निराकरण, रेफरल अस्पताल-अशर्फी एवं मेडिका में उम्मीद कार्ड पर आउटडोर इलाज की स्थिति में सीजीएचएस दर की सुविधा सहित कई समस्याओं का जिक्र किया गया. मंडल रेल प्रबंधक ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. बैठक में ओ पी शर्मा, पी के मिश्रा, उमेश कुमार सिंह, आर एन चौधरी, अजीत कुमार, महेन्द्र प्रसाद महतो, बी बी सिंह, बसंत कुमार दूबे, बी के साव, आई एम सिंह, नेताजी सुभाष, आर के सिंह, चंदन कुमार शुक्ल, एन के खवास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही