Search

 
 
 

धनबाद : मुआवज़ा व पुनर्वास पर निर्णय के लिए ईसीएल ने मांगा 5 दिनों का समय

 
कापासारा के विस्थापितों के मुद्दे पर सीओ ने ईसीएल प्रबंधन के साथ की त्रिपक्षीय बैठक
Maithon : एग्यारकुण्ड सीओ अमृता कुमारी ने ईसीएल कापासारा कोलियरी स्थित बिहार-बंगाल धौड़ावासियों के पुर्नवास व मुआवजा को लेकर गुरुवार 20 जुलाई को बैठक की. सीओ कार्यालय में हुई त्रिपक्षीय बैठक में ईसीएल मुगमा एरिया के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक विमल भौमिक, कापासारा कोलियरी के अभिकर्ता पीके सिंह, सर्वे पदाधिकारी और बिहार-बंगाल धौड़ा के ग्रामीण शामिल थे. बैठक में झामुमो नेता अशोक मंडल ने कहा कि कोल इंडिया की पॉलिसी के तहत विस्थापितों को सम्मानजनक मुआवजा का भुगतान और पुर्नवास की व्यवस्था ईसीएल प्रबंधन करे. ईसीएल मुगमा एरिया प्रबंधन ने पांच दिन का समय मांगा, कहा कि इस बीच ईसीएल मुख्यालय से वार्ता कर आखिरी निर्णय लिया जाएगा. बैठक में ईसीएल प्रबंधन को पांच दिन का समय देने पर सहमति बनी. इस मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, रामनाथ सोरेन, ठाकुर मांझी, विमल रवानी, अजय सिंह, कपिल महतो व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-forest-department-planted-fruit-trees-in-rajganj/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : वन विभाग ने राजगंज में लगाये फलदार पौधे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही