Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ईसीएल ने दिसंबर 2022 तक किया 23.8 मिलियन टन कोयले का उत्पादन

Nirsa : कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई ईसीएल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिसंबर तक कुल 45 मिलियन टन वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 23.8 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है. यह जानकारी कार्मिक निदेशक आहुति स्वाईं ने ईसीएल मुख्यालय सांकतोडिया में 10 जनवरी को प्रेसवार्ता में दी. कहा कि कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है. ईसीएल ने पहली छमाही में 1085.30 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया है. दूसरी हाईवॉल खनन परियोजना कुनुस्तूरिया इलाके में शुरू की  है. ईसीएल ने इस साल जमीन देने के एवज में 217 और एनसीडब्ल्यूए प्रावधानों के तहत 248 लोगों का नियोजन किया है. विभिन्न क्षेत्रों में बंद भूमिगत खदानों को फिर से शुरू किया गया है. उत्पादन में पर्यावरण अनुकूल टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सीएसआर के तहत परियोजना प्रभावित इलाकों के युवाओं के कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य सुविधा, जलापूर्ति आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. रिटायर्ड कर्मचारियों की शिकायतों के निपटारे के लिए सीएमपीएफओ के समन्वय से पेंशन अदालतों का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर कंपनी के कई आला अधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-workers-go-door-to-door-and-listen-to-peoples-problems-pn-singh/">धनबाद

: घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें भाजपा कार्यकर्ता- पीएन सिंह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही