Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिहार-बंगाल धौड़ा के 102 परिवारों को एक ही जगह बसाए ईसीएल- अपर्णा

Maithon : ईसीएल की कापासारा कोलियरी के समीप ​​​स्थित बिहार-बंगाल धौड़ा में रहने वाले 102 परिवारों के पुनर्वास की उम्मीद जगी है. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने इस मुद्दे पर 1 जून को ईसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम डीके नायक समेत अन्य अ​धिकारियों के साथ वार्ता की. उन्होंने जीएम से कहा कि सभी परिवारों का पुनर्वास एक ही स्थान पर किया जाए. ऐसी जगह की व्यवस्था होनी चाहिए जहां भविष्य में ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े. साथ ही चेतावनी दी कि कापासारा आउटसोर्सिंग प्रबंधन ग्रामीणों को धमकाना बंद करे. वार्ता के दौरान जीएम डीके नायक ने कहा कि बिहार-बंगाल धौड़ा के लोगों के पुनर्वास के लिए ईसीएल के बोर्ड ने प्रत्येक परिवार को 40 हजार रुपए नकद व ट्रांसपोर्टेशन खर्च देने का ​निर्णय लिया है. सभी विस्थापितों का एक ही स्थान पर पुनर्वास संभव नहीं है. उन्हें दो-तीन स्थानों पर बसाया जाएगा. वार्ता में प्रबंधन की ओर से जीएम के अलावा डीजीएम डी रामा, बाबूलाल पांडेय, कौशिक भौमिक, पीके सिंह, जबकि विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के साथ भूपेन्द्र सिंह, रंजीत मोदी, अर्जुन सिंह, सोमेन सिंह, श्रीराम बारी, शशिकांत दुबे व बिहार-बंगाल धौड़ा के ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-first-step-for-cp-football-championship-3-players-of-the-school-included-in-the-team/">धनबाद

: सीपी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए पहला कदम स्कूल के 3 ​खिलाड़ी टीम में शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही