Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भूमिगत खदानों के मजदूरों को नियमित करे ईसीएल- अरूप चटर्जी

Nirsa : बीसीकेयू का एक प्रतिनिधिमंडल 16 मार्च को निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में ईसीएल मुख्यालय पहुंचा और कार्मिक निदेशक आहूति स्वाईन के साथ मजदूरों की मांगों पर वार्ता की. अरूप चटर्जी ने डीपी से भूमिगत खदानों में काम करने वाले अस्थायी मजदूरों को नियमित करने की मांग की. वार्ता में यूनियन प्रतिनिधियों ने बराकर इंजीनियरिंग से पुन: उत्पादन शुरू करने, मुगमा क्षेत्र में वीटीसी ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने, चुनाव कार्य में लगाए गए कर्मियों को दुगुना राशि का भुगतान करने, बर‌ईगढ़ा और मालिकडीह मे पाइपलाइन से जलापूर्ति की व्यवस्था करने, जेनरल मजदूरों को ओसीपी में उनकी योग्यता के अनुसार ऑपरेटर के पद पर नियुक्त करने, क्लर्क की नियुक्ति के लिए विभागीय परीक्षा आयोजित करने,  उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर्मियों को योग्यता के आधार पर काम देने का मुद्दा उठाया. कार्मिक निदेशक ने मांगों की पूर्ति की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया. वार्ता मे पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के अलावा यूनियन के केंद्रीय सचिव अगम राम, बरमुडी शाखा सचिव रामजी यादव, बराकर इंजीनियरिंग के सचिव हरेराम, जबकि प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक  (कार्मिक और औद्योगिक संबंध), क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक व अन्य अधिकारी शामिल थे. इससे पूर्व कार्मिक निदेशक आहूति स्वाईन ने अरूप चटर्जी को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया और उनके 50वें जन्मदिन की बधाई दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-biodiversity-training-given-to-the-members-in-the-camp-organized-in-kandra/">धनबाद

: कांड्रा में लगे शिविर में सदस्यों को दिया गया जैव विविधता का प्रशिक्षण  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही