Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : खुदिया बैजना कोलियरी में पुन: उत्पादन शुरू कराए ईसीएल- अपर्णा

Nirsa : निरसा (Nirsa) विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में जनता मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल 25 फरवरी को ईसीएल मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक डीके नायक के साथ बैठक की. मुगमा क्षेत्रीय सभागार में हुई बैठक में मजदूरों की 17 सूत्री मांगों पर वार्ता हुई. नई तकनीक पर आधारित इक्विपमेंट व वाहनों के साथ खुदिया बैजना कोलियरी की खदानों को पुन: चालू करने, विस्थापन नीति लागू कर आसपास के विस्थापित गांवो में पानी का व्यवस्था सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन मिला. बैठक में प्रबंधन की ओर से एजीएम डीके रामा, विमल भौमिक, अजय राय, धीरज ठाकुर, एजेंट दिलीप राय, पीके सिंह, जबकि यूनियन की ओर से गौतम सेनगुप्ता, पीएन राय, अंजिल खान, अशोक सिंह, विजय राय, ललन पांडे, रविकांत सिंह, विजनंदन गिरि, विपिन माजी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-holi-songs-rock-in-bastakola-gaushala-people-dance/">धनबाद

: बस्ताकोला गोशाला में होली गीतों का धमाल, झूमे लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही