Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  ईसीएल बंद कोलियरियों में लगाएगा एक लाख पौधे

Maithan :   ईसीएल मुगमा एरिया प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के लिए बंद कोलियरियों में ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत एक लाख पौधरोपण करेगा. पौधरोपण से बंद कोलियरियों की खाली जमीन की सुरक्षा के साथ प्रदूषण पर नियंत्रण भी होगा. ईसीएल के पर्यावरण विभाग ने फिलहाल कुमारधुबी, हड़ियाजाम एवं मनमन कोलियरी को चिह्नित किया है. इन कोलियरियों की खाली जमीनपर पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने का काम भी शुरू कर दिया गया है. कोलियरियों की खदानों की भराई के बाद पौधरोपण के जरिये जंगल का स्वरूप देने की योजना है. ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत हर कोलियरी में 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे. बड़े पैमाने पर पौधरोपण से पर्यावरण भी संरक्षित होगा. ईसीएल मुगमा क्षेत्र के क्षेत्रीय पर्यावरण प्रबंधक चिराग चोपड़ा ने बताया कि प्रबंधन ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कर रहा है. वर्तमान में ईसीएल की बंद खदानों को चिह्नित किया गया है. पहले चरण में तीन बंद कोलियरियों की खाली जमीन पर 75 हजार पौधे लगाए जाएंगे. इससे क्षेत्र में हरियाली बढे़गी, साथ ही ईसीएल की खाली जमीन की रक्षा भी हो सकेगी. कहा कि ईसीएल प्रबंधन का ग्रीन प्रोजेक्ट पूरे क्षेत्र के लिए प्रदूषण नियंत्रण व पर्यावरण संरक्षण के लिए संजीवनी साबित होगा. कहा कि पिछले दिनों वन विभाग के साथ ईसीएल के पर्यावरण विभाग की बैठक हुई थी, जिसमें पौधरोपण की चर्चा हुई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही