Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रेल लाइन पार करते ईसीएल कर्मी आया ट्रेन की चपेट में, मौत

Nirsa : निरसा (Nirsa)  निरसा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गोसाईंटोला निवासी 45 वर्षीय ईसीएल कर्मी रामकृष्ण महतो की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हो गई. 13 फरवरी सोमवार को वह स्नान करने के लिए खुदिया नदी जा रहे थे. तभी घर के समीप अपलाइन पर आसनसोल गया ईएमयू ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना पाकर निरसा पुलिस पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है. स्वजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे राम किशुन महतो स्नान करने के लिए खुदिया नदी जा रहे थे. तभी अप लाइन से आसनसोल से गया जाने वाली डीएमयू ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में  वह आ गए. वह ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी कोलियरी में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत थे. अपने पीछे पत्नी, 4 पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं. पत्नी वैशाखी महताइन, पुत्र गोपी महतो, रोहित महतो, अमित महतो एवं पुत्री दीवानी कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है. श्यामपुर पंचायत के मुखिया धनंजय महतो सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत महतो आदि ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया.

 पानी की अनुपलब्धता बनी मौत का कारण

श्यामपुर गोसाईंटोला की कुल आबादी लगभग एक सौ है. टोले में पानी की घोर समस्या है. लोगों को पीने के पानी  के लिए भी खुदिया नदी जाना पड़ता है. गोसाईं टोला से खुदिया नदी की दूरी लगभग आधा किलोमीटर है. नदी जाने के लिए लोगों को कोलकाता दिल्ली ग्रैंड कॉड लाइन पार करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले तो सिर्फ अप एवं डाउन लाइन पार करना पड़ता था. अब एमपीएल के लिए अलग से रेल ट्रैक बन जाने के कारण परेशानी बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि या तो गांव में पानी की व्यवस्था हो या उस तरफ जाने के लिए रेल लाइन के ऊपर फुटओवर ब्रिज बनवाया जाए. वरना आए दिन ट्रेन की चपेट में आने से मौत होती रहेगी.  पंचायत के मुखिया धनंजय महतो ने बताया कि टोले में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए चापाकल व मिनी जल मीनार बनवाई जा रही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही