Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सेलेक्टेड लायकडीह के ईसीएल कर्मी 25 दिनों से झेल रहे जल संकट

Nirsa: निरसा (Nirsa)  प्रचंड गर्मी में जहां लोग 42  डिग्री तापमान ने परेशान हैं, वहीं पेयजल की घोर समस्या ने जीना मुहाल कर दिया है.  ईसीएल मुगमा क्षेत्र के श्यामपुर ए कोलियरी प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण सेलेक्टेड लायकडीह में रहने वाले ईसीएल कामगार पिछले 25 दिनों से बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं. जल संकट का कारण मोटर में खराबी बताया जा रहा है. 21 अप्रैल से पानी की आपूर्ति नही होने का कारण पूछे जाने पर ड्यूटी पर तैनात पंप खलासी ने बताया कि मोटर जल गया है. सूचना कोलियरी अभिकर्ता व प्रबंधक को दे दी गई है. दूसरी ओर प्रबंधन सूचना मिलने से इनकार किया. स्थानीय लोंगों ने बताया कि चिलचिलाती धूप में कोसों दूर से पानी की व्यवस्था करनी पड रही है. संपर्क करने पर अभिकर्ता बार बार सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं कि दो चार दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा. उनके आश्वासन के पच्चीस दिन बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है. कॉलोनीवासियों की परेशानी को देखते हुए जिला परिषद नौ के सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही