Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ईसीएल के पर्सनल मैनेजर की पत्नी ने की आत्महत्या

Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा थाना अंतर्गत चापापुर कोलियरी में पर्सनल मैनेजर पद पर पदस्थापित कृष्णा कुमार की पत्नी ने मुगमा गोपालपुरा ईसीएल क्वार्टर में शुक्रवार 12 मई को दुपट्टे के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. मृतका का नाम प्रीति देवी है. बताया जा रहा है कि 7 वर्ष पूर्व दोनों ने से प्रेम विवाह किया था. परंतु सास के साथ अक्सर छोटी मोटी बातों को लेकर अनबन होती रहती थी. प्रीति ने इन सभी बातों की जानकारी मायके वालों को दे दी थी. परिजन इन सभी बातों पर ध्यान ना देने और पारिवारिक जीवन जीने की सलाह देते थे. शुक्रवार 12 मई की दोपहर जब बच्चों को स्कूल से लेकर उनका ड्राइवर घर आया तो देखा प्रीति देवी दुपट्टे के फंदे से घर में झूल रही है. आसपास के लोगों के सहयोग से फंदा काटकर शव को उतारकर मुग्मा स्थित क्षेत्रीय हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना उसके पति को दी गई. सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे. निरसा पुलिस भी पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुट गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रीति के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उसकी सास प्रताड़ित करती थी. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सास,पति एवं ननद पर कार्रवाई की मांग की है. मुगमा ईसीएल के जीएम देवेंद्र कुमार नायक सहित ईसीएल के अन्य कई अधिकारी पहुंचे व मामले की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया है. निरसा पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा हत्या है या आत्महत्या. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही