Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ईसीआरकेयू ने 1974 की हड़ताल के आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

Dhanbad : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू), धनबाद शाखा दो ने 8 मई को रेलवे में 1974 की ऐतिहासिक हड़ताल के आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी. हिल कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित समारोह में नेताओं ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर व 2 मिनट मौन रख शहीदों को नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूनियन अध्यक्षत एनके खवास ने कहा कि ऐतिहासक हड़ताल के 49 वर्ष पूरे हो गए हैं. इस हडताल को आजाद भारत की सबसे बड़ी घटना के रूप में याद किया जाता है. इस हड़ताल ने देश के मजदूरों व कर्मचारियों में आत्मविश्वास और संघर्ष का जज्बा पैदा किया था. इसी के परिणाम स्वरूप रेलवे में बोनस व अस्थाई रेल कर्मचारियों को स्थाई करने की प्रक्रिया शुरू हुई. रेलवे ने घोषण की कि कोई गैंगमैन हटाया नहीं जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में सोमेन दत्ता, एनके खवास, परमेश्वर कुमार, एके दास, राजीव कुमार, मोहम्मद इक़बाल, इस्लाम अंसारी, रोहित पाठक, एस मंजेश्वर राव, कौशलेन्द्र कुमार, आरके प्रसाद, प्रदीतो सील, महेंद्र कुमार, कौशल कुमार, प्रकाश रंजन, अनिल राव आदि का योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tell-your-children-the-benefits-of-mobile-parents-principal/">धनबाद

: अपने बच्चों को मोबाइल के फायदे बताएं अभिभावक- प्राचार्य  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही