Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ईसीआरकेयू ने शहीद रेलकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Dhanbad : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) ने 20 सितंबर को धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-both-the-criminals-caught-in-the-muthoot-robbery-case-were-sent-to-jail/">

(Dhanbad) के हिल कॉलोनी स्थित कार्यालय में शहीद दिवस मनाया. 1968 की हड़ताल में शहीद हुए रेल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई. यूनियन के एके दा ने बताया कि रेलकर्मियों का वेतन निर्धारण व महंगाई भत्ता देने की मांग को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के नेतृत्व में वर्ष 1968 में ऐतिहासिक हड़ताल हुई थी. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने फेडरेशन की मांगों को मानने से इंकार कर दिया था. मांगों के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ फेडरेशन की इस हड़ताल में कई रेलकर्मी सरकारी दमन के कारण शहीद हुए थे. आईआरएफ के नेतृत्व में रेलकर्मियों के जोरदार संघर्ष और शहादत भरे आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा. वेतन निर्धारण के लिए तीसरे वेतन आयोग का गठन हुआ जिसमें मंहगाई भत्ते के निर्धारण के फॉर्मूले को भी मंजूरी दी गई. महंगाई भत्ता और वेतन आयोग द्वारा वेतन निर्धारण की सुविधा 1968 की ऐतिहासिक रेल हड़ताल का ही प्रतिफल है, जिसका लाभ आज भी कर्मचारी उठा रहे हैं. श्रद्धांजलि समारोह में यूनियन के एके दा, टीके साहू, एनके खवास, सोमेन दत्ता, परमेश्वर कुमार, एसके महतो, सुबोध कुमार, प्रदीत्तो सिन्हा, इस्लाम अंसारी, शंभूनाथ राम, प्रमोद कुमार, विश्वजीत मुखर्जी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-11-thousand-volt-wire-fell-in-the-middle-of-the-village-the-survivors-narrowly/">धनबाद:

गांव के बीचोबीच गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, बाल बाल बचे लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही