Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रेलवे में ओल्ड पेंशन लागू करने की मांग पर ईसीआरकेयू ने किया प्रदर्शन

Dhanbad : रेलवे में एनपीएस समाप्त कर सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. ईसीआरकेयू धनबाद शाखा के प्रतिनिधियों ने 21 अप्रैल को पुराना स्टेशन के समीप पावर हाउस के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. इसके बाद गेट मीटिंग में शाखा अध्यक्ष एनके खवास ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में ओपीएस संयुक्त संघर्ष मोर्चा प्रत्येक माह की 21 तारीख को राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन,जुलूस व रैली करने का निर्णय लिया है. इसी के तहत यहां प्रदर्शन किया गया. जब तक पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर ईसीआरकेयू धनबाद शाखा दो के सचिव सोमेन दत्ता, परमेश्वर कुमार,एस मंजेश्वर राव,एके दास,एके दा,टीके साहू,एसके खमार,प्रदिप्तो सिन्हा,इस्लाम अंसारी,सुदर्शन कुमार महतो आदि उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-counseling-for-promotion-of-teachers-in-grade-4-128-remained-absent/">धनबाद

: शिक्षकों की ग्रेड 4 में प्रोन्नति को हुई काउंसिलिंग, 128 रहे अनुपस्थित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही