Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  ईसीआरकेयू के प्रतिनिधियों ने किया नए डीआरएम का स्वागत

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल 16 मार्च गुरुवार को केन्द्रीय अध्यक्ष डी के पांडेय के नेतृत्व में नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा से उनके कक्ष में मिला. यूनियन प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार भी मौजूद थे. इस अवसर पर डी के पांडेय ने कहा कि ईसीआरकेयू ने शुरू से रेलकर्मियों के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है और प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर समाधान कराने का आग्रह किया है. सम्मिलित प्रयास से उन समस्याओं का निराकरण भी हुआ है. भविष्य में भी संयुक्त प्रयास से इस मंडल के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण की अपेक्षा प्रशासन से करते हैं. प्रतिनिधिमंडल में अपर महामंत्री मो जियाउद्दीन, सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा, बी बी सिंह, बी के झा, चंदन शुक्ल, बसंत दूबे, नेताजी सुभाष, सोमेन दत्ता, महेंद्र प्रसाद महतो, सुनील कुमार सिंह, सी पी पांडेय, वी के डी द्विवेदी, बी के साव तथा एन के खवास आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही