Search

 
 
 

धनबाद:  राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को ईसीआरकेयू मनाएगी ओल्ड पेंशन डे

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आहवान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे यूनियन धनबाद शाखा दो के हिल कॉलोनी स्थित कार्यालय में 10 जनवरी को बैठक हुई. बैठक में राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को यूनियन कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया. शिविर में पाटलिपुत्र नर्सिंग होम व रेलवे अस्पताल की टीम स्वास्थ्य की जांच करेगी. इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर ओल्ड पेंशन डे मनाने का भी निर्णय लिया गया. आज यूनियन कार्यालय मे इस विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा के लिए टी के साहू, ए के दा, एन के खवास, सोमेन दत्ता, आर के प्रसाद, परमेश्वर कुमार, एस के महतो, मंटू सिन्हा, संदीप खमारु, ए के दास और विश्वजीत मुखर्जी उपस्थित थे. यह निर्देश कर्मचारी यूनियन हाजीपुर जोन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय व महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव की ओर से दिया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही