Search

 
 
 

धनबाद : एआईआरएफ के यूथ सेफ्टी सेमिनार में भाग लेने मुंबई रवाना हुए ईसीआरकेयू के युवा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा आयोजित यूथ सेफ्टी सेमिनार 17और 18 जून को मुंबई में होने जा रहा है. सेफ्टी सेमिनार में रेलवे के सभी जोन के युवा रेलकर्मी भाग लेंगे. ईसीआरकेयू केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के आदेशानुसार सभी शाखा के युवा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे. बता दें कि धनबाद रेल मंडल में ईसीआरकेयू की चौदह शाखा है,जबकि पूरे ईसीआर जोन में 52 शाखाएं हैं. सभी शाखा से युवा साथी इस सम्मेलन में भाग लेने मुंबई पहुंच रहे हैं. सम्मेलन में रेल परिचालन के सेफ्टी पर विशेष चर्चा होगी. धनबाद शाखा दो के सचिव ए के दा और यूनियन के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी एन के खवास ने कहा क यह सेमिनार युवा साथियों के लिए बहुत ही उपयोगी रहेगा. सम्मेलन में भाग लेने के लिए धनबाद शाखा दो के परमेश्वर कुमार, प्रभाकर कुमार, प्रमोद कुमार,जाफर सिद्दीकी और विश्वजीत मुखर्जी ने धनबाद से मुंबई रवाना हुए. यह भी पढ़ें: जज">https://lagatar.in/revealed-in-judges-death-case-was-pushed-to-snatch-mobile/">जज

उत्तम आनंद मौत मामले में खुलासा, मोबाइल छीनने के लिए मारा था धक्का [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही