Search

अलौकिक इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के मालिक रितेश शर्मा के ठिकाने पर ED की रेड

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को हजारीबाग और धनबाद में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी बिहार के औरंगाबाद में हुए अवैध बालू खनन से संबंधित है. हजारीबाग में ईडी ने जहां संजय सिंह के ठिकाने पर छापा मारा, वहीं धनबाद में एकसाथ छह जगहों पर भी रेड मारी. जिन छह जगहों पर छापेमारी की गई है उनमें सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कारोबारी जय नारायण सिंह उर्फ जगन सिंह का आवास. दूसरा, सदर थाना क्षेत्र में ही चंचनी कॉलोनी में अशोक जिंदल का आवास और तीसरा सिंदरी स्थित सुरेंद्र जिंदल का आवास. इसके अलावे पुंज सिंह, टीपी सिंह, मनोज सिंह और अलौकिक इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के रितेश शर्मा के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी की है. इसे पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/avoid-diarrheal-diseases-by-making-a-habit-of-drinking-clean-water-cs/">गढ़वा

: डायरिया पखवाड़ा का शुभारंभ, सीएस बोले- डायरिया से बचना है तो स्वच्छता का रखें ख्याल

रितेश शर्मा के कई दस्तावेज, जमीन और फ्लैट से जुड़े डीड मिले

धनबाद के करोबारी रितेश कुमार शर्मा के कई दस्तावेज, जमीन और फ्लैट से जुड़े डीड मिले हैं. जिसमें बालू के कारोबार से जुड़ी कंपनी ब्रॉडसन से तार जुड़े हुए है. रितेश कुमार शर्मा द्वारा अलौकिक इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड, अलौकिक हाइट्स एलएलपी, अलौकिक राइस एलएलपी, अलौकिक होम्स एलएलपी, अलौकिक इंफ्रा बिल्डर एलएलपी और अलौकिक इंफ्रा नवनीरमण प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनी का संचालन किया जाता है. इस कंपनी में ब्रॉडसन से अलग होने के बाद मिथिलेश सिंह, पूजा सिंह आदि ने करोड़ों का निवेश किया है. इतना ही नहीं, अलौकिक कंपनी में धनबाद सहित कोलकाता और बिहार के कई कोयला, बालू कारोबारियों का पैसा लगा हुआ है. ईडी को पता चला है कि अलौकिक कंपनी में कारोबारियों के अलावा कई नेता और ब्यूरोक्रेट्स के अवैध पैसे लगे हुए हैं. छापेमारी में ईडी इनसे जुड़े कागजात खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें-एसआर">https://lagatar.in/kushagra-did-environment-conservation-poetry-recitation-in-sr-dav-pundag/">एसआर

डीएवी पुंदाग में कुशाग्र ने पर्यावरण संरक्षण किया कविता पाठ
[wpse_comments_template]            

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//