Search

 
 
 

धनबाद : बालू कारोबारी पुंज सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड

 
Dhanbad :  धनबाद के बालू कारोबारी पुंज सिंह के ठिकानों पर इन्फोर्समेंट डायेरेक्टोरेट (ईडी) ने छापा मारा है. ईडी की टीम सुबह-सुबह पुंज सिंह के झरिया स्थित हेटलीबांध आवास पर पहुंची है और तलाशी ले रही है. इसके अलावा पुंज सिंह धनबाद के मेमको मोड़ स्थित आवास में भी ईडी की रेड चल रही है. पुंज सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह के निजी ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी की सूचना है. हालांकि ई़डी की टीम किस मामले में पुंज सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसका पता अभी नहीं चल पाया है. लेकिन इसका तार बिहार के बालू घोटाला मामले से जुड़ा हो सकता है. बता दें कि पुंज सिंह धनबाद के बड़े बालू और शराब कारोबारी हैं. पुंज सिंह बिहार के सबसे बड़ी बालू कंपनी ब्रॉडसन के निदेशक रह चुके हैं.

आरा में भी कृष्ण मोहन सिंह के घर ईडी का छापा

ईडी की टीम बिहार के आरा में भी बालू कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह के घर छापेमारी कर रही है. शनिवार सुबह ईडी की छह सदस्यीय टीम कृष्ण मोहन सिंह के नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंचकर कागजात खंगाल रही है.   कृष्ण मोहन सिंह भी ब्रॉडसन के अध्यक्ष रह चुके हैं. सूत्रों की मानें तो कृष्ण मोहन सिंह ने बालू से अकूत संपत्ति बनायी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/e5ba0c99-1f11-4e2e-a206-b1e2e5164ebf.jpeg"

alt="" width="612" height="276" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/fbb161ad-5376-412c-8652-dc9d8206883f.jpeg"

alt="" width="608" height="296" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/c793aaeb-d50a-4d46-913d-0a47002fb93d-1.jpeg"

alt="" width="1321" height="951" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही