Search

 
 
 

धनबाद : केंद्र के इशारे पर ईडी की कार्रवाई, कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं : जलेश्‍वर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-yoga-is-the-first-necessity-of-life-for-a-healthy-society-dr-sanjay-prasad/">(Dhanbad)

के कांग्रेसियों ने पार्टी के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में 13 जून को पतयात्रा निकाली. जिला अध्‍यक्ष ब्रजेंद्र सि‍ंंह के नेतृत्‍व में कार्यकर्ताओं ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धनबाद के डीसी संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा. मुख्‍य अतिथि‍ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष जलेश्‍वर महतो ने कहा कि नेशनल हेराल्‍ड के जिस मामले में ईडी ने राहुल गांधी को क्लीन चिट दी थी, केंद्र सरकार के इशारे पर पुनः उसी मामले में समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है. केंद्र सरकार यह घिनोना कार्य राहुल गांधी के बढ़ते कद को देखते हुए कर रही है. इसके वि‍रोध में पूरे देश में कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आजादी के आंदोलन की आवाज नेशलन हेराल्ड को नही दबा पाएगी.   ऐसी कार्रवाई से कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का हर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार है. जिला अध्‍यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है. इसे लेकर कांग्रेसियों में रोष है. उन्होंने बताया के विरोध प्रदर्शन रांची स्थित ईडी कार्यालय के समक्ष किया जाना था. लेकिन रांची की वर्तमान स्थिति को देखते हुए धनबाद सहित सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. प्रदर्शन में बड़ी संख्‍या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/dhanbad-robbery-of-lakhs-by-holding-personnel-hostage-on-the-strength-of-arms-in-ramkanali-filter-plant/">

 धनबाद : रामकनाली फिल्टर प्लांट में हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही