Search

 
 
 

धनबाद : बच्चों को तनाव मुक्त बनाने शिक्षा विभाग ने किया परीक्षा पर्व का आयोजन

 
Dhanbad : धनबाद जिला शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर बुधवार को न्यू टाउन हॉल में परीक्षा पर्व का आयोजन किया. कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक व सीआरपी लोग शरीक हुए. साथ ही एनसीपीसीआर के एक्सपर्ट, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा व एसओई के मैनेजर शामी अख्तर ने भी भागीदारी निभाई. कार्यक्रम में बच्चों को परीक्षा के तनाव से बचाने के उपायों पर चर्चा की गई. एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों पर परीक्षा का अत्यधिक दबाव नहीं बनाना चाहिए. अभिभावक व स्कूल बच्चों के प्रति अपनी अपेक्षाओं को सीमित रखना चाहिए. शिक्षकों को विशेष जानकारी दी गई ताकि आगामी परीक्षाओं से पहले बच्चों को तनाव मुक्त किया जा सके. जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी दी. यह भी पढ़ें : अमेरिकी">https://lagatar.in/american-economist-warned-americas-policy-is-to-divide-and-rule-india-should-not-become-a-pawn-against-china/">अमेरिकी

अर्थशास्त्री ने चेताया, अमेरिका की नीति बांटो और राज करो…वाली, चीन के खिलाफ मोहरा न बने भारत
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही