Search

 
 
 

धनबाद: शिक्षा विभाग पता लगाएगा कि बच्चे क्यों नहीं आते स्कूल

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जिला शिक्षा विभाग छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति को लेकर चिंतित है. विभाग ने ऐसे तीस प्रतिशत छात्रों की अनुपस्थिति के कारणों का पता लगाने की ठानी है. कोरोना वायरस के कारण कम से कम 30 दिनों तक अनुपस्थित रहने वाले छात्र छात्राओं की तलाश भी जिला शिक्षा विभाग करेगा. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है. पत्र मिलने के 7 दिनों के अंदर सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है. 30 दिन से स्कूल नहीं आने वाले छात्र-छात्राओं को खोजना है और पता लगाना है कि वह किस कारण से स्कूल नहीं आ रहे हैं. छात्र यहां नहीं हैं तो कहां हैं, यह जानकारी भी जुटाना है. ज्ञात हो कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हुई है. इस मामले में शिक्षा विभाग के मुख्यालय ने सूची मांगी है. पता लगाने को कहा गया है कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम क्यों हुई है. बता दें कि 1 से 10 वीं कक्षा तक 2 लाख 25 हजार छात्र-छात्राओं में 70 प्रतिशत की ही उपस्थिति स्कूलों में दर्ज की जाती है. शेष 30 प्रतिशत छात्र- छात्राएं अनुपस्थित ही रहते हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mega-kcc-camp-will-be-held-on-23rd-june-in-all-the-block-headquarters/">धनबाद

: सभी प्रखंड मुख्यालयों में 23 जून को लगेगा मेगा केसीसी कैंप [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही