Search

 
 
 

धनबाद : निजी स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  पब्लिक स्कूलों में मनमाना शुल्क वसूली का विवाद लंबे समय से विवाद चल रहा है. सरकार के आदेश को नजरअंदाज कर निजी स्कूल अभिभावकों से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं. इस मामले में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक तक शिकायत पहुंचने के बाद अब ऐसे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग कार्रवाई का मन बना रहा है. बता दें कि झारखंड अभिभावक संघ के उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को स्कूल की ओर से मनमाना शुल्क वसूले जाने की शिकायत की है. उन्होंने अप्रैल से जुलाई 2022 तक की शुल्क पर्ची भी साक्ष्य के तौर पर सौंपी है. शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को शोकॉज किया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाकर मामले पर सुनवाई की जाएगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस ने कार्मल स्कूल धनबाद से स्पष्टीकरण मांगा है. स्कूल प्रबंधक से शुल्क पर्ची में अंकित मासिक शुल्क के अतिरिक्त एजुकेशन एक्सटेंशन फी और मदवार वसूली गई राशि के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. एजुकेशन एक्सटेंशन फी के औचित्य पर भी सवाल उठाया है. साथ ही इस प्रकार की राशि की वसूली से संबंधित सीबीएसई-आइसीएसई के दिशा-निर्देश की प्रति भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. स्कूल प्रबंधन को एक जून तक की मोहलत दी गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/help-desk-opened-in-dhanbad-mahila-thana-now-immediate-action/">धनबाद

महिला थाना में खुला ​​​​​​​हेल्प डेस्क, अब तुरंत कार्रवाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही