Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चक्रवात का असर, धनबाद व संथाल में 11 मई को बारि‍श के आसार

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आसनी प्रवेश कर चुका है. फ़िलहाल, इसका असर अंडमान निकोबार से लेकर ओडिशा के तट तक देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि चक्रवात का प्रभाव धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=305665&action=edit">(Dhanbad)

कोयलांचल में भी दिख सकता है. विभाग के अनुसार धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका समेत झारखंड के कई हि‍स्‍सों में 11 मई को हल्‍की व मध्‍यम दर्जे की बारिश का अनुमान है. चक्रवात यदि और घनीभूत हुआ, तो 14 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. खाड़ी में बढ़ी हलचल से कोयलांचल के वायुमंडल में नमी बरकरार है. तेज धूप के बावजूद उतनी गर्मी महसूस नहीं हो रही है. 8 मई को धनबाद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=305657&action=edit">धनबाद

: गैंग्‍स ऑफ वासेपुर फिर सक्रिय, बड़ी घटना की आशंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही