Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : छात्रों के झारखंड बंद का ग्रामीण इलाकों में दिखा असर

Putki/Bhuli : राज्य में 60/40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बंद का ग्रामीण क्षेत्रों में असर दिखा. झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के दो दिवसीय बंद का दूसरे दिन 11 जून को ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा असर रहा. बंद समर्थकों ने धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को पुटकी मोर्ड पर 4 घंटे तक जाम रखा. आंदोलनकारी बांस लगा कर आवागमन रोकना चाहते थे, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया. इस दौरान पुलिस से आंदोलनकारियों की नोक-झोंक भी हुई. इसके बाद छात्र सड़क पर बैठ कर झूमर गाने लगे. दिन में 2.15 बजे पुलिस के समझाने पर आंदोलनकारियों ने जाम हटा लिया. मौके पर संजू महतो, प्रिन्स महतो, नवल किशोर महतो, सागर महतो, दिवेश महतो, रोनित महतो आदि उपस्थित थे.

भूली के झारखंड मोड पर छात्रों ने लगाया जाम

भूली : झारखंड स्टेट यूनाइटेड यूनियन के दो दिवसीय झारखंड बंद का भूली क्षेत्र में असर देखा गया। झारखंड मोड पर छात्रों ने रोड जाम कर नारेबाजी की। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पंचायत समिति सदस्य मनोहर महतो ने बताया कि झारखंड सरकार की नियोजन नीति से छात्रों में उबाल है। गलत नीति को छात्र कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बाद में मौके पर पहुंचे भूली थाना प्रभारी ने आंदोलनकारियों को समझाबुझा कर आवागमन शुरु कराया। मौके पर रॉकेट महतो, मनोज महतो, मुकेश महतो, मोहन महतो, राजकुमार महतो, रवि साव, रोहित कुमार, संजय महतो, सूरज महतो, रितेश कुमार, सुनील कुमार, जॉनी कुमार, प्रकाश महतो, राहुल कुमार, अमरजीत कुमार, अर्जुन कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही