Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बिजली काटने के विरोध में सेल जीतपुर प्रबंधन का पुतला फूंका

Advertisement
Advertisement

आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी

Jorapokhar: सेल जीतपुर कोलियरी में बिजली काटे जाने के विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने शुक्रवार 18 अगस्त को जनवादी महिला समिति के बैनर तले प्रबंधन का पुतला जलाया. नेतृत्वकर्ता रीना ने कहा कि सेल जीतपुर कोलियरी प्रबंधन पूर्व से ही निःशुल्क पानी बिजली मुहैया करा रहा है. सेल के बिजली एवं पानी के अवैध कनेक्शन से सैकड़ों घर, दुकान में छोटे छोटे कुटीर उद्योग, एसी, कूलर, हीटर आदि धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं. सेल को हर महीना करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है. अधिकारी जामाडोबा बड़कीटांड़, सिर मुहान धौड़ा एवं नुनकीडीह एक नंबर मुहल्ले में रह रहे लोगों को अवैध बताते हुए बिजली काट रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो बाध्य होकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा. पुतला दहन में प्रभा देवी ,फूलमती देवी, सुनीता देवी, सिमरन देवी, हसीना बानो, शमीना बीबी, सोनम देवी, इंदु देवी आदि शामिल थी. सेल महाप्रबंधक जीतपुर कोलयरी के हनुमान प्रसाद शर्मा ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण बिजली काटी गई है. दूसरे ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की जा रही है. जल्द ही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही