Search

 
 
 

धनबाद: मणिपुर में हिंसा के खिलाफ पीएम व गृहमंत्री का पुतला जलाया

 

डबल इंजन की सरकार आदिवासियों की रक्षा करने में विफल : वाममोर्चा

Maithon : मणिपुर में नफरती भीड़ द्वारा आदिवासी महिलाओं पर यौन हमले के वीभत्स घटनाक्रम के विरोध में वाम संयुक्त मोर्चा की ओर से 24 जुलाई सोमवार की शाम प्रतिवाद मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए कुमारधुबी चौक पहुंचे, जहां पीएम नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि मई माह से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है. इस हिंसा में अबतक लगभग दो सौ लोगों की मौत हो चुकी है. जातीय हिंसा के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं. हिंसा भड़कने का तात्कालिक कारण मणिपुर हाई कोर्ट का वह आदेश बना, जिसमें बहुसंख्यक मैति समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की बात कही गई थी. मणिपुर में डबल इंजन की सरकार आदिवासियों की रक्षा करने में विफल रही है. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह कुकी समुदाय को विदेशी बताकर आदिवासियों के खिलाफ घृणा फैलाने में शामिल हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य का औपचारिक दौरा किया था. परंतु हिंसा निर्बाध रूप से जारी है. छात्रों, महिलाओं, दलितों एवं मुस्लिमों पर पुलिस जुल्म ढाती है. लेकिन मणिपुर में हिंसा नहीं रोक सकती. नेताओं ने सभी अपराधियोंं की तत्काल शिनाख्त कर गिरफ्तारी व मणिपुर के मुख्य मंत्री एन बीरेन सिंह और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित साह से इस्तीफ़ा देने की मांग की. हिंसा और वीभत्स यौन हमले की जांच के लिए हाई कोर्ट की निगरानी में जांच टीम भेजने की भी मांग की गई. मौके पर मासस नेता बादल बाउरी, रामजी यादव, माले नेता नागेन्द्र कुमार, मनोरंजन मलिक, हरेन्द्र सिंह, संतोष घोष, गणेश धर, सुमना लाहिड़ी सीपीआई नेता राम शोभित प्रसाद, सुनील गिरि, गणेश महतो, जितेंद्र शर्मा, असीम घोष, रामलखन राय, सत्येन्द्र चौहान, जमाल अंसारी, अमरेश चक्रवर्ती, संतू चटर्जी, तपन मलिक, पंचानंद माजी, अखिलेश्वर झा, रोशन मिश्रा, गोविंद पाण्डेय, रामानंद राजभर, तरूण राय, सोनू राजभर, अंजु चटर्जी, मेनका मंडल, माया लायक, कावेरी, मीरा सिंह, अनीता महतो, अपर्णा रूद्र, अनुराधा सिंह, सोनाली धर, छबी धर, विश्वनाथ, राजू राय, उत्तम यादव, दिनेश हांड़ी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही