Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कतरास थाना चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पुतला दहन

Katras :  कतरास (Katras) कांग्रेस नेता शेख गुड्डू के समर्थकों ने पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के बयान को लेकर रोष व्यक्त करते हुए मंगलवार 2 मई की संध्या कतरास थाना चौक पर उनका पुतला दहन किया. मालूम हो कि पिछले दिनों कतरास के मस्जिद पट्टी में कांग्रेस के शेख गुड्डू ने एक प्रेस वार्ता में बाघमारा के विधायक के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली थी. इस प्रेस वार्ता पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बयान जारी कर कहा था कि वह किसी शेख गुड्डू को नहीं जानते. इस बयान से उदवेलित होकर उनके समर्थकों ने जिलाध्यक्ष का पुतला दहन कर अपना रोष जताया. मौके पर सुभाष बंसल, चंडी गयाली, डब्लू शेख, विक्रम पासवान, विजय कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही