Search

 
 
 

धनबाद: एग्यारंकुड बीडीओ ने दिया सभी योजनाओं का काम पूरा करने का निर्देश

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारंकुड प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कर्मकार की अध्यक्षता में सोमवार को पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व मुखियों की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने सभी को निर्देश दिया कि मनरेगा की सभी लंबित योजनाओं को पूरा कराते हुए अधिक से अधिक मजदूरों को काम दें. अगर काम नहीं हो सकता है तो कारण सहित सूची प्रखंड को सौंपें. साथ ही नई योजनाओं का चयन करते हुए सूची उपलब्ध कराएं. सभी मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को दस दिन के भीतर मनरेगा में आवश्यक सुधार करते हुए मानव दिवस सृजन के लक्ष्य का कम से कम 30 प्रतिशत प्राप्त करें. लंबित पीएम आवास को जल्द से जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया. 15 वें वित्त की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी ध्यान देने को कहा. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीकांत मंडल, कृषि पदाधिकारी बहादुर मुर्मू, रेणु कुमारी के अलावा सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही