Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा व कलियासोल में ईद का उल्लास, लोगों ने ईदगाहों में पढ़ी नमाज

Nirsa  : निरसा (Nirsa) व कलियासोल प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में 22 अप्रैल को ईद का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाहों में ईद की नमाज अदा कर सुख-शांति  व अमन-चैन की दुआ  की. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकस रही. सीओ दिवाकर दुबे व कालूबथान ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे थे. क्षेत्र के उरमा, खाराडीह, हुसैन नगर, लेदाहेरिया, खोकरा पहाड़ी, दलदली, बांदराबाद, जयपुर, आसनलिया, कांजीडीह, चिरूडीह,भालबेड़, कुशिआरा, आम्बोना, जोल्हाडीह आदि गांवों के ईदगाहों में  सुबह मुस्लिम धर्मावलंबी पहुंचे और नमाज अदा की. सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई दी. हर ओर उल्लास का आलम रहा. बच्चे सुबह से ही रंग-बिरंगे नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी. घरों में मीठी सेवइयां और तरह-तरह के पकवानों का दौर चलता रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ratiranjan-giri-became-mp-representative-of-govindpur/">धनबाद

: रतिरंजन गिरि बने गोविंदपुर के सांसद प्रतिनिधि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही