Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सजा ईद का बाजार, पठानी सूट, मखमली कुर्ता व उमानी टोपी की बढ़ी डिमांड

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad). धनबाद में ईद का बाजार सज गया है. खरीदारों की भीड़ से बाजार की रौनक भी बढ़ गयी है. बाजार में मीठी सेवई से लेकर कपड़ा, टोपी, इत्र, चप्पल-जूता, चश्मा, क्रॉकरी सहित खाने-पीने के सामान तक की दुकानें सज गई हैं. रोजेदार जमकर खरीदारी करने में जुटे हुए है. ईद की नमाज अदायगी के लिए नौजवानों को मखमली कुरता-पायजामा के साथ उमानी, पठानी टोपी खूब भा रही है. शुक्रवार 21 अप्रैल को आखिरी जुमे के नमाज के बाद बाजारों में खरीदारों का हुजूम उमड़ पड़ा.  पुरानाबाज़र का नजारा मेला जैसा लग रहा था. बच्चे-बड़े सभी अपनी पसंद की चीजें खरीदने पहुंचे तो महिलाएं भी कपड़े के साथ लजीज पकवानों के लिए खरीदारी करने पहुंच गईं. पुराना बाज़र पानी टंकी से काली मंदिर तथा स्टेशन रोड तक बाज़ार में रुक-रुक कर जाम लगता रहा. लोगों को पैदल चलने में भी मुश्किलों का समना करना पड़ा. दुकानदार मो सलीम ने बताया कि ईद में मखमली सफेद व काला कुर्ता-पायजामा की मांग है. अलग-अलग रंगों के कुर्ते के साथ अफगानी, उमानी, पठानी और तालीबानी टोपी की बिक्री भी खूब हो रही है. उन्होंने बताया कि कुर्ता-पायजामा 200 से 1000 तक में उपलब्ध है, तो अफगानी टोपी 50 से 140 रुपये तक के रेंज में, उमानी व पठानी टोपी 90 से 100 रुपये तथा तालीबानी टोपी 200 से 250 रुपये तक बिक रहा है. उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर ऐसे तो साल भर कुर्ता का कलेक्शन रहता हैं. लेकिन, ईद को देखते हुए दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और कोलकाता से खास कुर्ते मंगाए गए हैं. जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

   नौजवानों को भा रहा अद्दी का कुर्ता

इस बार गर्मी को देखते हुए नौजवान अद्दी का कुर्ता की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं. अफगानी, उमानी, पठानी और तालीबानी टोपी भी नौजवानों को खूब भा रही है. महिलाओं में नायरा सूट के अलावा सूती कपड़े की नॉर्मल सूट पहली पसंद है. समुदाय के लोगों की मानें तो शुक्रवार को आखिरी जुमा तथा 29 वां रोजा है और यदि आज ईद उल फित्र का चांद नजर आता है तो शनिवार को ईद मनाई जाएगी.

                  इत्र की हो रही खूब बिक्री

[caption id="attachment_615080" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ITRA-BAZAR-300x176.jpeg"

alt="" width="300" height="176" /> इत्र की खरीदारी करते नौजवान[/caption] ईद में इत्र न होतो सब कुछ फीका-फीका लगता है. इसीलिए बाजार में अपनी पसंद की खुशबू वाले इत्र की खूब बिक्री हो रही है. बाजार इत्र के सुगंध से खुशनुमा हो गया है. इत्र की तरह तरह की वैरायटी उपलब्ध है, जो विभिन्न आकर्षक डिजाइन की छोटी शीसियों में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में उपलब्ध है.

 मीठी सेवइयों ( लच्छा ) की खुशबू से महका बाजार

[caption id="attachment_615086" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/LACHHA-300x199.jpeg"

alt="" width="300" height="199" /> लच्छे की दुकान पर खरीदारी[/caption] ईद के मौके पर खास महत्व रखने वाला लच्छा की खुशबू से बाजार महक रहा है. बाजार में अलग-अलग रंगों के साथ नेचुरल रंग में लच्छा मौजूद हैं, जिसकी खुशबू लोगों को अपनी ओर आने को मजबूर कर रही है. दुकानदार मो शाहज़ादा बताते है कि लच्छा का कारोबार करते कई दशक बीत गए. लच्छा को तैयार करने के लिए बिहार के अलग-अलग जिलों से कई कारीगर बुलाए गए हैं, जो अलग अलग वैरायटी और क्वालिटी का स्वादिष्ट लच्छा तैयार कर रहे हैं. कीमत 100 रुपये से 700 रुपये प्रति किलो तक है. उन्होंने बताया कि यहां स्टॉल लगाकर बेचने के साथ लच्छा धनबाद के बाहर भी सप्लाई की जा रही है.

लच्छा की कीमत प्रति किलो

वाराणसी लच्छा 130 से 180 ताजमहल 110 से 230 घी लच्छा 600 से 700 गिफ्ट पैक 250 से 400 सुखा मेवा 50 से 70 डिब्बा फलूदा 30 से 70 पीस खोवा, लखनवी बकरखानी 80 पीस कश्मीरी बकरखानी 50 पीस खोवा महबूबी 60 पीस प्लेन बाकरखानी  30 पीस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही