Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कोयलांचल की मस्जिदों व ईदगाहों में अदा की गई ईद की नमाज

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल धनबाद में 22 अप्रैल को भाईचारे और सद्भाव का पर्व ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इससे पहले शुक्रवार की रात को चांद दिखने के साथ ही ईद की बधाइयों का दौर शुरू हो गया. शनिवार को ईद के मौके पर शहर के रेलवे ग्राउंड, पुरानाबाज़ार जामा मस्जिद, नया बाजार ईदगाह, सहित तमाम मस्जिदों में नमाजियों ने खुदा की इबादत की और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. शनिवार सुबह रोजेदारों के साथ ही परिवार के अन्य सभी सदस्य नहा धोकर, नए कपड़े पहनकर निर्धारित समय पर ईदगाह पहुंचे. वहां ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं. बड़े बूढ़े और बच्चे हर किसी के चेहरे पर ईद की खुशी नजर आ रही थी. स्टेशन स्थित मज़ार के इमाम शकील अख्तरी ने कहा कि बड़े खुशनसीब हैं एक बार फिर से हमें अल्लाह की दरगाह में इबादत करने का मौका मिला है. कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है. अल्लाह की दरगाह में मुल्क की सलामती और बीमारियों से दूर रखने के लिए दुआ मांगी है. इस अवसर पर धनबाद सहित पूरे देशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

     जिला पुलिस भी रही मुस्तैद

पुलिस प्रशासन ने नमाज अदा किए जाने वाले ईदगाहों और मस्जिदों के आस पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. शहर से लेकर गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ईद की नमाज को लेकर सतर्क नजर आए. किसी भी अप्रिय घटना रोकने के लिए हर तरफ चौकसी बरती गई.

    इन मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज

हैदरी मस्जिद, मनईटांड़ मस्जिद, नूरी मस्जिद वासेपुर, अब्दुल जब्बार बड़ी मस्जिद वासेपुर, शमशेर नगर ईदगाह, नई मस्जिद वासेपुर, रहमतगंज मस्जिद, एहसान आलम मस्जिद में नमाज के दौरान लोगों ने खुदा की इबादत की और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी.

    मैथन-चिरकुंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद

[caption id="attachment_616103" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Shiblibadi-namaj-300x127.jpeg"

alt="" width="300" height="127" /> शिवलीबाड़ी ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते लोग[/caption] Maithan :  मैथन, कुमारधुबी, शिवलीबाड़ी, चिरकुंडा आदि क्षेत्रों के मस्जिदों व ईदगाहों में 22 अप्रैल शनिवार की सुबह शांति और हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज अदा की गई. नमाज अदा करने के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. कुमारधुबी के शिवलीबाड़ी में मौलाना मसूद अजहर ने ईद की नमाज अदा कराई. उन्होंने पूरे देश में अमन-चैन कायम रहे, भाईचारा बना रहे, यही दुआ मांगी. कहा कि इस्लाम का सबसे बड़ा पर्व ईद है और सबसे बड़ा पैगाम है अमन व शांति. सभी लोग आपसी भाईचारा, अमन व शांति से रहें, इसी में हमारा एवं देश का भला है. मौके पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि अल्लाह ताला सबको खुशियां दे. शांति और भाईचारे के साथ सभी लोग त्योहार मनाएं.  भगवान सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही मेरी कामना है. मौके पर झामुमो नेता अशोक मंडल, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, असरफ आलम आदि मौजूद थे. इस अवसर पर स्थानीय पुलिस मुस्तैद दिखी.

  रेल नगरी गोमो में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद का त्योहार

[caption id="attachment_616105" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/goma-namaj-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" />
लालूडीह ईदगाह में नमाज अदा करते रोजेदार[/caption] gomoh: रेल नगरी गोमो के लालू डीह ईदगाह, लोको बाज़ार  मस्जिद, रेलवे  फुटबॉल  मैदान, पुरानी बाज़ार मस्जिद, हरिहरपुर,खरियो आदि क्षेत्रों में ईद का त्योहार बड़े हो हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.  शनिवार की सुबह 7: 30 से  8 : 30 बजे तक सभी स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गयी. इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी गई. लालूडीह ईद गाह में मौलाना  मुस्ताक ने ईद की नमाज अदा कराई. लालूडीह के सदर मोहम्मद सलाउद्दीन अंसारी उर्फ नेपाली, सेक्रेटरी अब्दुल मन्नान, समाजसेवी अमजद अंसारी, मुखिया  जाबिर  अंसारी  उप  मुखिया हफीजुदीन अंसारी, मल्लू अंसारी,टोटो वाला, डाक्टर एम एफ खान, काग्रेस नेता  शाहिद उस्मानी मो मनीर कुरेशी   ने नमाज अदाकर एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर हरिहरपुर थाना पुलिस मुस्तैद रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही