Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीबीएमकेयू में और आठ विभागों का हुआ उद्घाटन, 6 से शुरू होंगी कक्षाएं

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के भेलाटांड़ स्थित नव निर्मित कैंपस में 5 अप्रैल बुधवार को पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग, फिजिक्स, लाइफ साइंस, जियोलॉजी, हिंदी, कंप्यूटर साइंस, मैथ और जियोग्राफी विभाग का उद्घाटन कुलपति प्रो शुकदेव भोई ने किया. इसी के साथ विश्वविद्यालय परिसर में पीजी के लगभग सभी विभागों का उद्घाटन हो चुका है. इनमें हिस्ट्री व इंग्लिश सहित कई विभागों की कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं. कुलपति ने सभी विभागाध्यक्ष व विद्यार्थियों को नए परिसर की बधाई दी. बताया कि लगभग सभी विषयों की कक्षाएं 6 अप्रैल से विश्वविद्यालय के नए परिसर में शुरू हो जाएंगी. उन्हें जरूरत की सभी सुविधाएं धीरे-धीरे मुहैया कराई जा रही हैं. एक माह के अंदर सभी विभागों को जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी. इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा, केमिस्ट्री विभाग के प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रो आरपी सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही