Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के ग्रैंड फिनाले में आठ टीम विजयी, मिला पुरस्कार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इनोवेशन सेल द्वारा नोडल सेंटर आईआईटी-आइएसएम धनबाद में स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन का समापन 26 अगस्त की रात 9:33 बजे हुआ. जुरी मेंबर्स ने विजेता टीमों की घोषणा की. समापन समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह खुद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उन्होंने कहा कि "वह व्यक्ति जो समाज में मौजूद तकनीकी समस्याओं का हल निकालता है, इंजीनियर कहलाता है. उनकी वजह से जीवन आसान होता है". उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी. संस्थान के निदेशक प्रो राजीव शेखर ने कहा कि इस आयोजन से आइआइटी आइएसएम को नयी पहचान मिली है. इसका लाभ धनबाद को मिलेगा. केंद्र सरकार की ओर से नोडल अधिकारी उत्कर्ष मिश्रा ने भी समारोह को संबोधित किया.

   इन्हें मिला पुरस्कार

पहले प्रॉब्लम स्टेटमेंट प्रॉब्लम कंप्लेंट रिड्रेसल मशीनरी के विजेता टीम युक्ति, दूसरे प्रॉब्लम स्टेटमेंट गाइडेंस सिस्टम फॉर क्लेम नीड्स ऑफ लेबर के संयुक्त विजेता बायनरी ब्रेन्स और सुकोओमी को चुना गया. तीसरे प्रॉब्लम स्टेटमेंट एंप्लॉयमेंट सिस्टम फॉर माइग्रेंट लेबरर ट्रेसेब्लिटी के विजेता टीम ई-टेक्कीज बने. चौथे प्रॉब्लम स्टेटमेंट एंप्लॉय ट्रेस एबिलिटी सिस्टम फॉर ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के विजेता राइट पाथ प्रोटेक्टर, पांचवें प्रॉब्लम स्टेटमेंट ई-बडी फॉर रेस्क्यूड चाइल्ड लेबर के संयुक्त विजेता स्पाम बाईट्स और लेज़ी सिंगलटन और छठे प्रॉब्लम स्टेटमेंट नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म फॉर वीवी गिरी नेशनल लेबर के विजेता टेक स्पार्क रहे.

   संयुक्त विजेता टीम को 50-50 हजार

सभी विजेता प्रतिभागियों को गोल्डन जुबली लेक्चर थियेटर हॉल में आयोजित समापन समारोह में एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया. संयुक्त विजेता टीमों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी गई. यह जानकारी संस्थान की मीडिया एंड ब्रांडिंग सेल की डीन डॉ रजनी सिंह ने दी. बता दें कि देश भर के तकनीकी इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2022 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन आईआईटी आईएसएम समेत देश के 75 नोडल सेंटर में किया गया था. पूरे देश के 15000 विद्यार्थी 476 समस्याओं का हल ढूंढ रहे थे. आईआईटी आइएसएम धनबाद में 19 तकनीकी संस्थानों के 113 टेक्नोक्रेट्स भाग ले रहे थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-connect-kusum-vihar-to-steelgate-water-tank-directly-raj-sinha/">धनबाद:

 कुसुम विहार को सीधे स्टीलगेट पानी टंकी से जोड़ें: राज सिन्हा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही