Search

 
 
 

धनबाद : एकादशी सभी व्रतों में श्रेष्ठ : माधव जी महाराज

 
Maithon : चिरकुंडा में श्रीश्री रामभरोसा धाम सार्वजिक मंदिर के स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में 29 जून गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. वृंदावन के कथावाचक माधव जी महाराज ने कहा कि पांच कर्मेंद्रियां, पांच ज्ञानेंद्रियां और एक मन सभी को प्रभु में लगाए रखना ही एकादशी व्रत है. व्रत करने का विचार दृढ़ होगा तो भगवान शक्ति देंगे. एकादशी व्रत का संकल्प करोगे तो प्रभु सहायता करेंगे. एकादशी सभी व्रतों में श्रेष्ठ है. एकादशी के दिन घर में अन्न पकाना तो क्या, उसके दर्शन तक नहीं करना चाहिए. इस दिन अन्न में सभी पापों का वास होता है.  इस दिन पान- सुपारी भी नहीं खानानी चाहिए. [caption id="attachment_683513" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/katha-sunti-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> भागवत कथा सुनती महिला श्रद्धालु[/caption] यह व्रत आरोग्य की दृष्टि से भी आवश्यक है. आजकल के लोग डॉक्टरों पर विश्वास करते हैं, किंतु व्यास जैसे महान ऋषि मुनियों के शब्दों पर नहीं. अगर डॉक्टर कोई बीमारी कह कर उपवास कराये तो लोग कर लेते हैं, किंतु एकादशी को उपवास नहीं करते. इस अवसर पर श्री राम भरोसा धाम मंदिर के प्रधान पुजारी रामरतन पांडेय एवं आचार्य अविनाश पांडेय के निर्देशन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य झांकी प्रस्तुत की गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही