Maithon : डीवीसी पंचेत परियोजना व डैम का उद्घाटन करने वाली बुजुर्ग आदिवासी महिला बुधनी मझियान को कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा ने 28 मई रविवार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. ज्ञात हो कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू डैम का उद्घाटन करने 6 दिसंबर 1959 को पंचेत आए थे. समरोह में उन्होंने डैम का खुद उद्घाटन न कर महिला मजदूर बुधनी मझियाइन के हाथों करवाया था. सुधांशु शेखर झा ने कहा कि बुधनी मझियाईन नेहरूज आइडिया ऑफ इंडिया का जीवंत उदाहरण हैं. उन्होंने कहा कि बुधनी मझियाईन का घर जर्जर हालत में है. उन्होंने डीवीसी प्रबंधन से गौरव की प्रतीक इस आदिवासी महिला के लिए उसी जमीन पर एक मकान बनाकर देने की मांग की, ताकि उनकी मृत्यु के उपरांत भी वह स्मारक के रूप में रह सके. साथ कैजुअल मजदूर के रूप में काम कर रहे बुधनी के छोटे नाती मिठू की नौकरी स्थायी करने का भी प्रबंधन से आग्रह किया. मौके पर विजय हेम्ब्रम, लखीराम टुडू आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-taking-the-name-of-ram-in-kaliyuga-will-cross-life-shikha-chaturvedi/">धनबाद
: कलियुग में राम नाम लेने से जीवन पार लग जाएगा- शिखा चतुर्वेदी [wpse_comments_template]
धनबाद : पंचेत डैम का उद्घाटन करने वाली बुजुर्ग बुधनी मंझियाइन सम्मानित
Leave a Comment