Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जिला कांग्रेस कार्यालय का ताला खोलवाने धरना पर बैठे बुजुर्ग कांग्रेसी

Dhanbad : इसे विडंबना ही कहेंगे कि जिनकी सूबे में सरकार है, उसी दल के लोग अपने कार्यालय का ताला खोलवाने के लिए हांफ रहे हैं. धनबाद लूबी सर्कुलर रोड में पिछले 12 वर्षों से बंद पड़े कांग्रेस कार्यालय का ताला खोलने की मांग को लेकर धनबाद व बोकारो के बुजुर्ग कांग्रेस नेता 11 अप्रैल को कार्यालय के सामने धरना पर बैठे. धरना में राज्य के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक समेत पार्टी दर्जनों नेता शामिल हुए. मन्नान मल्लिक ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व अध्यक्ष राजेश ठाकुर से इस मुद्दे पर बात हुई है. प्रदेश प्रभारी 12 अप्रैल को धनबाद आ रहे हैं. उनसे मिलकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा. धरना में मन्नान मल्लिक के अलावा रामा राउत, रणधीर ठाकुर, प्रियव्रत सिंह चौधरी, मोख्तार खान, सुरेन्द्र पाण्डेय, गायत्री पासवान, अशोक प्रकाश लाल, धनंजय सिंह, सुभाष राउत, सतीश रजक, अनिल साव, मोइन अंसारी, प्रमोद चंद्रवंशी, वीरेंद्र गुप्ता, शीतला बाउरी, खैरून निशा, देव पासवान, दिलीप बाउरी, सतपाल सिंह ब्रोका आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-enjoy-ipl-matches-on-big-screen-on-22nd-and-23rd-at-golf-ground/">

धनबाद : गोल्फ ग्राउंड में 22 व 23 को बड़े स्क्रीन पर लें आईपीएल मैचों का लुत्फ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही