Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) Baghmara: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मुर्राडीह आमटांड के समीप एक नये मकान में बुधवार 20 जुलाई को एक व्यक्ति का शव मिला. हत्या की आशंका जताई जा रही है. खबर मिलने पर सनसनी फैल गई आसपास के लोगों की भीड इकट्ठा हो गई. मृतक के परिचित बंटी कुमार के अनुसार वह जमुई जिले के सिकंदरा गांव का रहने वाला था. बरवाअड्डा में पूजा पाठ कर अपनी जीविका चलाता था. 6 माह पहले ही जमीन खरीद कर मकान बनाकर रह रहा था. घटना की रात आठ बजे भोजन लेकर पाण्डेय बरवा से मुर्राडीह के लिए निकला था. उसके पास गांव से मंगवाये ग्ए 80 हजार रुपए भी थे. अचानक ही सुबह पडोस के रहने वाले लोगों ने सूचना दी कि पंडित जी की हत्या हो गई है. घर से मोटरसाइकिल भी गायब है. ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और छानबीन की. मृतक के गले में गहरे घाव का निशान भी देखा गया है. [wpse_comments_template]
धनबाद: बंद घर में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका
Last Updated: Jul 20, 2022 12:00 AM (IST)